घेराबंदी कर ब्राउन शुगर के साथ आरोपी पकड़ाया,सिरगिट्टी पुलिस की कार्यवाही

बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने तिफरा स्थित नया बस स्टैण्ड में घेराबन्दी कर ब्राउन सुगग के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बिलासपुर मगरपारा का रहने वाला है। आरोपी क पास से पुलिस ने करीब 80 हजार रूपयों से अधिक कीमती 15 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त कर लिया है। 

 एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सिरगिट्टी पुलिस फैजूल शाह को मुखबीर से जानकारी मिली कि नया बस स्टैंड तिफरा मेन गेट के सामने मोहम्मद आरिफ नाम का व्यक्ति ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है। 

पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा के साथ साझा किया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद सीएसपी स्नेहिल साहू ने थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह को टीम बनाकर आरोपी की घेराबन्दी करने को कहा। तत्काल फैजूल शाह की अगुवाई में सिरगिट्टी पुलिस ने ने नया बस स्टैंड पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकडने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। तत्काल आरोपी को पकड़ लिया गया। 

 
संदेही को पकड़कर पूछताछ किया गया। संदेही ने अपना नाम मोहम्मद आरिफ निवासी मगरपारा चौक बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के जेब से ऑरेंज रंग की पॉलिथीन में 9 छोटी पुड़िया और 3 छोटे पारदर्शी पॉलिथीन में ब्राउन रंग का नशीला पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी के दूसरे जेब में एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएक्स एक 21,22 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *