छत्तीसगढ़:थाने परिसर में हेलीकॉप्टर लेंडिंग के लिए बनाए गए गड्ढे में लाश मिलने से मचा हडकंप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई -3 थाना परिसर बने हेलीकॉप्टर लेंडिंग के लिए बनाए गए गड्ढे में युवक लाश मिलने से पुलिस के हाथपांव फूल गए हैं। हेलीपैड के पास पानी भरे हुए गड्ढ़े नुमे जगह से युवक की लाश मिली है। उस जगह पर हेलीकॉप्टर की लेंडिंग के लिए हेलिपैड बनाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की उम्र लगभग 25-30 वर्ष लग रही हैं। अनुमान है कि युवक नशे में रहा होगा और उस दौरान गड्ढे में गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। लाश दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही हैं।

हेलिपैड बनने के बाद थाना परिसर के चारो तरफ बाउंड्री बाल बना कर घेरा किया गया था। थाना में आने के लिए एक मुख्य दरवाजे के साथ ही पुलिस क्वार्टरो में आने के लिए एक गेट बनाया गया हैं। आशंका है कि, युवक इसी में से किसी गेट से अंदर आया होगा। आस पास के लोगों ने युवक को कुछ दिनों पूर्व चक्कर लगाते भी देखा था। पुलिस शहर के सभी थानों की गुमशुदगी चेक कर रही है जिससे पता लगाया जा सके युवक कहां का रहने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *