पढ़ाने के नाम पर लड़की से करता था गलत काम पुलिस ने नहीं की अब तक कोई गिरफ्तारी

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक मदरसे से मौलवी का काला कारनामा सामने आया है। जानकारी के अनुसार मौलवी बच्ची को पढ़ाने के बहाने उसके साथ गंदा काम महीनों से कर रहा था। इस दौरान नाबालिग छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। अब पीड़िता के परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बच्ची पांच माह की गर्भवती है।

जानकारी के अनुसार मौलवी तबरेज से छात्रा पढ़ने जाती थी। जहां वह उसके साथ गलत करता था। साथ ही पढ़ाने के दौरान बनाये गये शारीरिक संबंध का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी के नाम पर भी कई बार मौलवी ने शारीरिक संबंध बनाया।

वहीं इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। यहां बता दें कि इससे पूर्व भी उस नाबालिक छात्रा के अपहरण को लेकर सहियारा थाना में एक मामला पहले से ही दर्ज कराया गया था। जहां पीड़िता का आरोप है कि उसे थाने में 9 दिन रखा गया। फिलहाल नाबालिग छात्रा पांच माह की गर्भवती है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *