विवेक टण्डन की रिपोर्ट
जांजगीर-चाम्पा:बीते दिनों लापता हुए ढाई साल के आयुष की लाश गांव के कुएं में ही मिली है पुलिस द्वारा शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने दी शव मिलने की जानकारी मालखरौदा के बड़ेसीपत गांव का है पूरा मामला।

गौरतलब है क़ि बड़ेसीपत गांव में 8 मार्च को दोपहर 2 बजे अक्षय साहू के ढाई साल का बेटा आयुष घर के सामने अचानक लापता हो गया है घर से खेलने बाहर निकला था बच्चे की 6 साल की चचेरी बहन ने बताया है कि बाइक में 2 लोग आए थे और आयुष को उठाकर ले गए हैं इस जानकारी के बाद पुलिस जांच कर रही थी।
फिलहाल आज छठवें दिन बच्चे का शव कुएं में मिला है, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुटी हुई है और परिजन सदमे में हैं उनका रो रो कर बुरा हाल है।