बिलासपुर: शहर के मध्य में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीश लॉज मे कोरिया निवासी 29 वर्षीय रवि सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक 12 फरवरी की रात क़ो शहर पंहुचा था और गोल बाजार स्थित जगदीश लॉज मे रुका था।
मंगलवार सुबह लॉज के कर्मचारियो ने दरवाजा खटखटाया था लेकिन भीतर से कोई हालचाल नहीं हुई, शाम क़ो जब पता चला की युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस क़ो दी गयी।
पुलिस का कहना है की परिजनों की उपस्थिति मे शव का पंचानामा किया जाएगा।आत्महया का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि मृतक ने आत्महत्या के पूर्व अपने परिजनों क़ो जानकारी दी थी।