देहरादून(उत्तराकाशी)। उत्तराखंड के उत्तराकाशी में रविवार शाम मध्यप्रदेश के करीब 30 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है। सभी यात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। मौके पर NDRF टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देहरादून रवाना हो गए हैं।
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा- सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के हैं। हादसे के बाद एम्बुलेंस के साथ मेडिकल की टीम भी मौके पर मौजूद है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
इनके शव बरामद
राजकुमार (38 वर्ष) राजकुंवर (58 वर्ष) मेनका प्रसाद (56 वर्ष) सरोज (54 वर्ष) बद्रीप्रसाद (63 वर्ष) करन सिंह (62 वर्ष) उदय सिंह (63 वर्ष) हक्की राजा (60 वर्ष) चंद्रकली (61 वर्ष) मोतीलाल (62 वर्ष) बलदेव (77 वर्ष) कुसुम बाई (77 वर्ष) अनिल कुमारी (50 वर्ष) कारसन बिहारी (69 वर्ष) प्रभा (63 वर्ष) शकुंतला (60 वर्ष) पार्वती (62 वर्ष) शीला बाई (61 वर्ष) विश्वकांत (39 वर्ष) चंद्रकला (57 वर्ष) कंछेदीलाल (62 वर्ष) राजाभाई (59 वर्ष) धनीराम (72 वर्ष) कामबाई (57 वर्ष) वृंदावन (61 वर्ष) कमला (59 वर्ष) रामसखी (63 वर्ष) गीताबाई (55 वर्ष)।