सरगुजा : स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव आज सरगुज़ा के उदयपुर ग्राम में एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे ।इस दौरान गांव के लोग उन्हें मुख्यमंत्री कहकर संबोधित करने लगे ।
जिस पर टी एस सिंह देव के दिल का दर्द छलक उठा । उन्होंने कहा अभी मुख्यमंत्री नही बन पाया हूं पता नही मौका मिलेगा या नही ।
सिंहदेव ने आगे कहा कि अगर वह मुख्यमंत्री बनते तो ऐसी स्थिति नहीं होती। जब जायज चीज़े नही होती तब स्वास्थ्य मंत्री भी खुद को लाचार महसूस करते हैं और उनका दिल दुखता हैं ।
वह तो नाम के राजा महाराजा हैं ।राज पाट उन्होंने अपनी जनता को सौंप दिया है स्वास्थ मंत्री ने ऐसा कहा । आज के राजा केवल 5 सालों के लिए होते हैं जिन्हें पब्लिक चुनकर सत्ता में लाती है ।