सीबीएसई टर्म 2 की परीक्षा होगी ऑफलाइन

दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10, 12 के दूसरे टर्म की परीक्षा डेट घोषित कर दी है। सीबीएसई की ओर से बुधवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि टर्म-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से शुरू होंगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि टर्म-2 एग्जाम का टाइम-टेबल भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।

सीबीएसई ने बताया कि टर्म-2 सैद्धांतिक परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू की जाएंगी। ये परीक्षाएं बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in पर दिए गए सैंपल पेपर्स के अनुसार ही होंगी। यानी टर्म-2 का पेपर पैटर्न सैम्पल पेपर्स के अनुसार ही होगा। परीक्षाएं कोविड-19 निर्देशों का पालन करते हुए ऑफलाइन आयोजित कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *