मच्छरदानी जैसी ड्रेस पहने दिखी ये सेलिब्रिटी, यूजर बोले-अब बोरी भी नहीं बचेगी क्या

मुंबई। दूरदर्शन के फेमस टीवी सीरियल रामायण (Ramayan) के प्रोड्यूसर रहे रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की पड़पोती साक्षी चोपड़ा (Sakshi Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। साक्षी अक्सर अपने बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं।

हाल ही में साक्षी चोपड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो मच्छरदानी की तरह दिखने वाली जालीदार ड्रेस में नजर आ रही हैं।
साक्षी का ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उनकी फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- इतना भी क्यों पहन रखा है। एक ने कहा- खूब नाम रोशन कर रही हो अपने परिवार का। अब बस यही देखना बाकी था। एक ने कहा- ये तो आलू-प्याज रखने वाले झोले की ड्रेस बनवा ली। एक बोला- इन कपड़ों में तो ये हमसे भी ज्यादा गरीब दिखते हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले साक्षी चोपड़ा (Sakshi Chopra) ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। साक्षी ने लिखा था कि आप मेरे लिए बुरे शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मैं इन बातों पर कोई ध्यान नहीं देना चाहती। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *