सीजी: हसदेव अरण्य को बचाने 13 को अंबिकापुर में AAP का प्रदर्शन

अंबिकापुर/बिलासपुर:छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य क्षेत्र को बचाने आम आदमी पार्टी (AAP) ने कोल ब्लॉक आबंटन व जंगलों की कटाई के विरोध में 13 मई को अंबिकापुर में बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस दौरान सभा और रैली कर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

0.परसा कोल ब्लॉक में हो रही है हरे भरे पेड़ों की कटाई

AAP की प्रदेश प्रवक्ता व अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि हसदेव अरण्य क्षेत्र को बचाने को लेकर छत्तीसगढ़ के साथ ही देश भर में विरोध चल रहा है। इसके बाद भी राज्य और केंद्र सरकार अड़ियल रवैया अपना रही है। प्रकृति और पर्यावरण की परवाह किए बिना सरकार कोयला उत्खनन का काम निजी हित में सौंपने जा रही है। विकास की आड़ में जंगलों को काटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की सुरक्षा और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। संघर्ष की इस कड़ी में अंबिकापुर में 13 मई को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रदेश भर के लोगों को शामिल होकर पर्यावरण की सुरक्षा में अपना योगदान करने की अपील की गई है। इस दौरान रैली निकाल कर कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *