राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ की कमान हितेश शुक्ला को

बिलासपुर:बिलासपुर निवासी हितेश शुक्ला राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके पूर्व वे कार्यकारी अध्यक्ष थे। रायुंका के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरज शर्मा एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्रीं सुमित सुशीलन की अनुशंसा पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद पवार ने उनकी नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है।


राकांपा छत्तीसगढ़ में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए नए सिरे संगठन विस्तार पर कार्य कर रही है। पार्टी ने हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनावों में हिस्सेदारी की थी और अपेक्षानुरूप प्रतिसाद को देखते हुए अब आदिवासी बाहुल्य राज्य में तीसरे बड़े दल के रूप में उभरना चाहती है। हितेश शुक्ला को यह बड़ी जिम्मेदारी नगरीय निकाय चुनाव में उनकी मेहनत को देखते हुए दी गई है।

बताया गया कि अब श्री शुक्ला प्रदेशभर में रायुकां के पदाधिकारियों का चयन करेंगे और हर जिले में संगठन खड़ा किया जाएगा। श्री शुक्ला ने यह पदभार दिए जाने के लिए श्री शरद पवार, श्रीमति सुप्रिया सुले और श्री धीरज शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी को दहाई के आंकड़े में सीटें दिलाने का उद्देश्य लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही अपने सहयोगियों से रायशुमारी कर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *