सिटी कोतवाली पुलिस ने किया मोटर सायकल चोरों का पर्दाफाश

मुंगेली: थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार मुंगेली जिले में हो रहे मोटर सायकल चोरी के अपराधियों की पता तलास की जा रही थी जिसमें थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली संजीव ठाकुर के नेतृत्व में प्र.आर. मनोज सिंह ठाकुर आरक्षक अतुल सिंह ठाकुर, गिरीराज सिंह, जलेश्वर कश्यप भोप सिंह ठाकुर सहित अन्य कर्मचारियों की टीम लगातार आसपास के ग्रामों में सतत् पुछताछ कर रही थी सायबर सेल की मदद एवं मुखबीरों के माध्यम से दिनांक 11.01.2022 को थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस टीम को मोटर सायकल चोर दीपक महिलांगे उर्फ छोटू पिता गंगाराम महिलांगे उम्र 19 वर्ष एवं गंभीर महिलांगे पिता कुंजराम महिलांगे उम्र 25 वर्ष दोनो निवासी ग्राम शीतलकुण्डा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली को पकड़ने में सफलता मिली है।

दोनो चोरों द्वारा मुंगेली एवं आसपास के ग्रामों में मोटर सायकल की चोरियां की जा रही थी पुछताछ के दौरान दोनो चोरो से 02 मोटर सायकल होण्डा एस.पी.125 क. सीजी 25 जे 5700 एवं पल्सर क्र. सी.जी. 04 के डब्ल्यु 5388 मशरूका जुमला किमती 125000/- रूपये बरामद की गई है बरामद हुई मोटर सायकल थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अपराध कमांक 23/22 धारा 379 भादवि एवं थाना फास्टरपुर के अपराध कमांक 259/21 धारा 379 भादवि में चोरी गये मोटर सायकल होना पाये जाने से विधिवत कार्यवाही कर प्रकरणों में मशरूका बजाप्ता शुमार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली संजीव ठाकुर, उप निरीक्षक शिवकुमार कोसरिया, प्र.आर. मनोज सिंह ठाकुर, आर. अतुल सिंह, गिरीराज सिंह, जलेश्वर कश्यप, भोपसिंह एवं CS थाना फास्टरपुर के सउनि आर.एस.ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *