मुंगेली:नेहरू युवा केंद्र मुंगेली के निर्देश पर रविवार को *आदर्श ग्रामीण युवा एकता मंच* के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी सदस्यों द्वारा गांधीजी को स्मरण करते हुए, ग्राम फंदवानी के महामाई मंदिर प्रांगण में साफ सफाई एवं वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।

मौके पर ग्राम के सरपंच श्री हेमकुमार यादव जी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में गांधी जी का जो योगदान है, उसे कभी हम भूल नही सकते हैं। युवा मंडल प्रमुख रोहित यादव ने कहा कि स्वच्छता महात्मा गांधी का सबसे प्रिय विषय और महत्वपूर्ण एजेंडा था। गांधी जी ने अपने बचपन से ही देश के सभी लोगों में स्वच्छता के प्रति उदासीनता की कमी महसूस कर लिया था।


इसीलिए उन्होंने विकसित मानव समाज के लिए स्वच्छता के उच्च मापदंड की आवश्यकता लोगों को समझा कर लोगों को जागरूक किया। वहीं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अरुण साहू ने स्वच्छता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि लाखों करोड़ों रुपए स्वच्छता अभियान में जो खर्च हो रहा है, वह सब बेकार जा रहा है। जब तक देश का हर एक नागरिक स्वच्छता के प्रति खुद जागरूक नहीं होगा तब तक देश से गंदगी साफ नहीं होगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत फंदवानी के सरपंच श्री हेम कुमार यादव जी एवं आदर्श ग्रामीण युवा एकता मंच के सदस्य रोहित यादव ,हरीश यादव ,गुलशन साहू, भूपेंद्र साहू ,मुकेश यादव , नील कमल साहू ,दीपक यादव जितेंद्र साहू, रूपेश साहू ,आशीष साहू, युवराज साहू ,संजय यादव ,गंगा राम साहू एवं समस्त सदस्य मौजूद थे।