Home छत्तीसगढ़ भरोसे का सम्मेलन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरगांव आगमन को लेकर तैयारियां...

भरोसे का सम्मेलन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरगांव आगमन को लेकर तैयारियां पूर्ण

844
0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुंगेली जिले के सरगांव में भरोसे का सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तमाम कवायदें की जा रही।

मुंगेली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुंगेली जिले में 25 मार्च को भरोसा सम्मेलन एवं अन्य कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने की तमाम कवायदें की जा रही।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर भरोसे का सम्मेलन के अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि का अंतरण,राज्य के समस्त रीपा का उद्घाटन,राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ,राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि का अंतरण,गोधन न्याय योजना की राशि का अंतरण करेंगे। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ को साकार करने के उद्देश्य से ही बेरोजगारी भत्ता योजना के वेबपोर्टल का लोकार्पण,छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का एप्लीकेशन लॉन्च किया जावेगा।

भरोसे का सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अति विशिष्ट अतिथि चरणदास महंत अध्यक्ष, विधानसभा छत्तीसगढ़, अध्यक्षता मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गुरू रूद्र कुमार प्रभारी मंत्री, जिला मुंगेली, टी.एस. सिंहदेव मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ताम्रध्वज साहू मंत्री, लोक निर्माण, प्रेमसाय सिंह टेकाम मंत्री, स्कूल शिक्षा, अनु. जाति एवं अनु. जनजाति,मोहम्मद अकबर मंत्री, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, कवासी लखमा मंत्री, वाणिज्यिक कर (आबकारी),शिवकुमार डहरिया मंत्री, नगरीय प्रशासन,श्रीमती अनिला भेड़िया मंत्री, महिला एवं बाल विकास,जय सिंह अग्रवाल जी माननीय मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन छ.ग. शासन उमेश पटेल मंत्री, उच्च शिक्षा,अमरजीत सिंह भगत मंत्री, खाद्य एवं संस्कृति, अरूण साव सांसद, बिलासपुर लोकसभा,धरमलाल कौशिक विधायक, बिल्हा पुन्नूलाल मोहले विधायक, मुंगेली धरमजीत सिंह विधायक, लोरमी,श्रीमती लेखनी सोनू चन्द्राकर अध्यक्ष, जिला पंचायत मुंगेली थानेश्वर साहू अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग,राजीव तिवारी अध्यक्ष, नगर पंचायत सरगांव रहेंगे।

मुख्यमंत्री जिलेवासियों को देंगे 731 करोड़ 54 लाख के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात…..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 मार्च को दोपहर 12 बजे नगर पंचायत सरगांव के हाईस्कूल मैदान में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान जिलेवासियों को 731 करोड़ 54 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल 555 करोड़ 42 लाख रूपए लागत के 54 कार्यों का शिलान्यास और 176 करोड़ 12 लाख रूपए लागत के 19 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें शिलान्यास हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग मुंगेली के अंतर्गत 1527.35 लाख के 06 विकास कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग क्र. 02 बिलासपुर के 625.74 लाख के 01 विकास कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना क्रियान्वयन ईकाई मुंगेली के 2919.73 लाख के 13 विकास कार्य, लोक निर्माण विभाग मुंगेली के 2082.22 लाख के 07 विकास कार्य, मनियारी जल संसाधन विभाग के 11592.39 लाख के 14 विकास कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड मुंगेली के 35850.43 लाख के 22 विकास कार्य, नगरपालिका परिषद मुंगेली के 331.26 लाख के 02 विकास कार्य, नगर पंचायत सरगांव के 272.91 लाख के 03 विकास कार्य और छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड बिलासपुर के 340.24 लाख के 06 विकास कार्य शामिल है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना क्रियान्वयन ईकाई मुंगेली के 8823.92 लाख के 13 निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग (भ/स) मुंगेली के 2098.91 लाख के 05 निर्माण कार्य, मनियारी जल संसाधन विभाग के 5945.52 लाख के 07 निर्माण कार्य, जिला पंचायत मुंगेली के 720.00 लाख के 06 निर्माण कार्य और नगर पंचायत सरगांव के 24.10 लाख के 01 निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है।

कलेक्टर राहुल देव के नेतृत्व में जिला प्रशासन की पूरी मशीनरी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी है। मुख्यालय से लेकर सरगांव तक सभी तैयारियों को दुरुस्त करने का काम अंतिम चरण में कर लिया गया है।

सरगांव में हेलिपैड का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है वहीं हाई स्कूल ग्राउंड मैदान में जहां सभा होनी है विशाल एवं आकर्षक मंच बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा की कमान संभाले एसपी चंद्रमोहन सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों को चौकस कर दिया है। सभास्थल एवं आसपास पुलिस की मुस्तैदी देखी जा सकती है। वहीं मुख्यालय को आने वाली सभी सड़कों के मुहाने पर बैरियर लगा दी गई है जहां संभवत: कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश मिल सकेगी।

सीएम भूपेश बघेल के आगमन को लेकर अधिकारियों की टीम आज हाई स्कूल मैदान का दिनभर निरीक्षण किया। सारी कवायद का एक मात्र उद्देश्य सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here