रायपुर : छत्तीसगढ में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और सांसद राहुल गांधी आज दौरे पर आ चुके हैं। राहुल गांधी के दौरे से पहले सरकार और प्रशासन पूरा अमला हर तरह की तैयारियों में लगा है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के प्रवास के बीच एक बार फिर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलाव और कैबिनेट बदलाव के कयास भी लगाए जा रहे हैं। ऐसे में बुधवार को कार्यक्रम स्थल साइंस कॉलेज मैदान के आसपास जो गतिविधियां हुई, उसको लेकर के सोशल मीडिया में अब लोग खूब चर्चा करने लगे हैं।
दरअसल कार्यक्रम स्थल यानी साइंस ग्राउंड मैदान के पास मुख्य मार्ग से साइंस ग्राउंड मैदान तक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री बदलाव मामले में दूसरे बड़े नाम टी एस सिंहदेव के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर लगी होर्डिंग्स नजर आ रहे थे। इन होर्डिंग्स में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की मुस्कुराती तस्वीरें लगी हुई थी। जिसके बाद बुधवार को नगर निगम रायपुर के कर्मचारियों ने अचानक इन होर्डिंग्स को हटा दिया।
कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव और उनके परिवार पर जमीन फर्जीवाड़े का मामला सामने आया था जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे में आने से पहले फिर से एक बार मेरी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है।ताकि राहुल गांधी के सामने मुझे नीचा दिखाया जा सके, अब पोस्टर निकालने की घटना को उस षड्यंत्र से जोड़कर देखा जा रहा है, और कांग्रेस के अंदर सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है यह संकेत दे रहे हैं।
अब इस मामले को लेकर बीजेपी नेताओं सरकार पर हमला किया है । कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी को लेकर और स्वास्थ्य मंत्री का भूपेश सरकार में महत्व को लेकर तंज कस रहे है।