रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव मंगलवार को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे और मोहम्मद अकबर ने उनका स्वागत किया।
जानकारी के मुताबिक सचिन राव वर्धा के तर्ज़ पर बन रहे सेवाग्राम आश्रम के स्थल देखने नया रायपुर के लिए रवाना हुए हैं। राहुल गांधी के रणनीतिक सलाहकार सचिन राव का आज रायपुर दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।
बता दें कि इन दिनों छत्तीसगढ़ में ढाई ढाई के सीएम कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच टकराव बढ़ गया है। दिल्ली से कांग्रेस आमकमान के करीबी राष्ट्रीय नेताओं के लगातार छत्तीसगढ़ दौर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रभारी सचिव सत्पगिरी उल्का भी कल छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं।