छत्तीसगढ़:मुंबई हावड़ा मेल में सफर कर रही कोरबा की दो लड़कियों ने मनचले से परेशान हो IG से रतनलाल डांगी से मांगी मदद, एक ट्वीट पर GRP ने सिखाया सबक

बिलासपुर। मुम्बई-हावड़ा मेल के AC-3 बोगी में सफर कर रही कोरबा की रहने वाली दो लड़कियों की मदद के लिए बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी सामने आए। आईजी के ट्वीट पर जीआरपी मुंबई ने एक्शन लिया और जलगांव-भुसावल के पास मनचले को सबक सिखाते हुए उन्हें दूसरी बोगी में शिफ्ट करा दिया।

बता दें कि बिलासपुर आई रतन लाल डांगी सोशल मीडिया में खासा एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हुए न सिर्फ लोगों को अच्छे संदेश देते हैं बल्कि मदद भी करते हैं। ताजा मामला मुंबई हावड़ा मेल में सफर कर रही कोरबा की दो बहनों का है जो एक मनचले से परेशान होकर जब आईजी से मदद मांगी, तो तत्काल उन्होंने उस पर एक्शन लिया और वे सुरक्षित मुम्बई पहुंच गईं।

आईजी रतनलाल डांगी ने बताया, “उनके शासकीय मोबाइल नम्बर पर रात करीब साढ़े 9 बजे एसएमएस आया, मैंने जीआरपी मुंबई को संबंधित जानकारी साझा की, जीआरपी मुंबई ने एक्शन लिया, और बच्चियों तक मदद पहुंची। आईजी ने लोगों से अपील है, कि सोशल मीडिया का सदुपयोग सही कार्यों के लिए करें, ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके।”

ट्वीट पर दी इस घटना की जानकारी

उन्होंने रात में ट्वीट पर इस घटना की जानकारी दी और कहा कि ट्रेन में दो लड़कियां सफर कर रही हैं और उन्हें एक लड़का परेशान कर रहा है। जीआरपी पुलिस की मदद की जरूरत है। जिसके बाद जीआरपी हरकत में आई और दोनों लड़कियां सुरक्षित पहुंच गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *