आर्यन ड्रग्स केस के बाद फिर सुर्खियों में कॉर्डेलिया क्रूज:एक क्रू मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 2016 लोग शिप पर फंसे, सभी का होगा टेस्ट

मुंबई: आर्यन ड्रग्स केस के बाद फिर सुर्खियों में कॉर्डेलिया क्रूज के एक क्रू मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शिप में सवार 2016 लोगों को कोविड टेस्ट कराया जाएगा। सभी को क्रूज में ही रोका गया है।

कॉर्डेलिया क्रूज मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुआ था। अभी यह गोवा के मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल के पास है। अब वहां की सरकार ने जहाज को डॉक करने की अनुमति देने से ही इनकार कर दिया है। यह क्रूज के अंदर बना पूल है। सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर पार्टीज के दौरान ज्यादातर लोगों ने कोविड के नियम तोड़े हैं। इसलिए संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है।

रिपोर्ट आने तक जहाज में रहना होगा

पॉजिटिव क्रू मेंबर को जहाज के अंदर ही आइसोलेट किया गया है। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले कोई भी जहाज से न उतरे।

क्रूज पर पहले भी कोविड नियम तोड़े गए

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के दौरान लगाया गया डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट लागू है। इसके तहत बिना मास्क के सार्वजनिक जगहों पर जाने और दो गज की दूरी का नियम मानना अनिवार्य है।

हालांकि, आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद क्रूज पर जारी पार्टी का जो वीडियो सामने आया था, उसमें यह स्पष्ट था कि ऐसे किसी नियम को यहां मौजूद लोगों ने फॉलो नहीं किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *