बिग ब्रेकिंग्:रायपुर गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में कोरोना बम फूटा

रायपुर: रायपुर के सेजबहार स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में 60 बच्चे और स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बच्चों के संक्रमित होने पर जिले में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित बच्चों को कैंपस के ही हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया है और अन्य बच्चों को दूसरे हॉस्टल में रखा गया है।गौरतलब है कि पिछले 3-4 दिनों से कैंपस में कई बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के सैंपल लिए तो करीब 60 बच्चे संक्रमित पाए गएं।
इसके अलावा जीईसी के 20 स्टाफ भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। डॉक्टरों के निगरानी में सभी बच्चों का इलाज हॉस्टल में ही किया जा रहा है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने कैंपस में दो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल ने बताया कि पूरे कैंपस को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।पिछले 3 दिनों से बच्चे संक्रमित मिल रहे हैं। अबतक 80 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मौजूदा हालात में सभी बच्चे ठीक हैं, लेकिन डॉक्टरों की टीम बच्चों का रोजाना रिपोर्ट ले रही है और दवाई दी जी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *