मुंगेली: मुंगेली से अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर युवक से 1.5 लाख रूपए मांगने का मामला सामने आया है। प्रार्थी ने इस बात की शिकायत 4 महीने बाद पंजीयक सहकारी समिति नवा रायपुर छत्तीसगढ़ के समक्ष की। प्रार्थी ने वीडियो और ऑडियो भी उपलब्ध कराया गया है। प्रर्थी को सीईओ और सहायक पंजीयक ने कहा कि जब तक पैसा नहीं दोगे तब तक नौकरी नहीं लगाई जाएगी।
आपको बता दें मेघनाथ साहू ने पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ मुख्यालय नवा रायपुर को लिखित शिकायत करते हुए अपनी पीड़ा बयां की है। शिकायत में लिखा गया कि मेरे पिता हुककुमार विक्रेता फंदवानी का निधन 27अप्रेल 2021 को कोरोना में हो गया था। जिसके बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। मुझे सहायक पंजीयक उत्तर कौशिक एवं सीईओ एन के कश्यप के द्वारा पिछले चार माह से घुमाया गया यह कर कि जब तक एक लाख पचास हजार(150000) रुपये नहीं दोगे तब तक तुम्हारी नौकरी नहीं लगवाएंगे।
प्रार्थी द्वारा वीडियो और ऑडियो भी उपलब्ध कराया गया है जिसमें पैसे के लेन देन संबंधित बातें प्रार्थी और सहकारिता सीईओ एन के कश्यप के बीच हो रही है। प्रार्थी वर्तमान में तरवरपुर उपार्जन केंद्र में खरीदी प्रभारी का कार्य कर रहे है।
अनुकम्पा नियुक्ति में सहायक पंजीयक कौशिक ने मांगे 1.50 लाख रुपये पैसे नहीं देने पर नौकरी से बाहर करने की दी धमकी। जिला मुंगेली में सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं उत्तर कुमार कौशिक ने सहकारी सीईओ एन.के. कश्यप के माध्यम से सेवा सहकारी समिति फंदवानी में कोरोना से मृत विक्रेता के पुत्र से अनुकम्पा नियुक्ति के लिए 1.50 लाख रुपये की मांग की, जिसमें प्रार्थी मेघनाथ साहू ने 1 लाख रुपये सीईओ एन के कश्यप को दिया था।
अब 50 हजार के लिए कौशिक द्वारा प्रार्थी को अपने पास बुलाकर पैसे नहीं देने पर नौकरी से निकालने जैसी धमकी दी जा रही है। इस संबंध में प्रार्थी ने पंजीयक सहकारी समिति नवा रायपुर छत्तीसगढ़ के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत की है और उचित कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय दिलाने के लिए निवेदन किया है। प्रार्थी द्वारा वीडियो और ऑडियो भी उपलब्ध कराया गया है जिसमें पैसे के लेन-देन संबंधित बातें प्रार्थी और सहकारिता सीईओ एन के कश्यप के बीच हो रही है।
