नई दिल्ली। (Aam Aadmi Mohalla Clinic) : दिल्ली के कलावती सरन अस्पताल में डेक्सट्रोमेथार्फन कफ सीरप के दुष्प्रभाव से तीन बच्चों की मौत का मामला सामने आया है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सरकार ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है जोकि अगले सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय की निदेशक डॉ. नूतन मुंडेजा की ओर से चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई जोकि सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।