अस्थाई कलेक्टर बंगला ध्वस्त कर महतारी सदन बनाने की मांग

मुंगेली। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली नगर प्रवास पर है। जहां नगर पालिका अंतर्गत विभिन्न चौंक पर अलग अलग सामाजिक प्रमुखों के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के अंत में शाम सुशासन तिहार अंतर्गत विभिन्न कार्यों का शिलान्यास,भूमिपूजन, लोकार्पण,सामग्री वितरण सहित अनेक काम प्रस्तावित है।

शहर की कुछ जागरूक जनता आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर 15 वर्षों से अनधिकृत रूप से उपयोग और करोड़ों रुपए के रखरखाव के नाम शासकीय राशि का दुरुपयोग होने को रोकने अस्थाई कलेक्टर निवास को महतारी सदन के रूप में तब्दील करने की मांग की जावेगी।

मालूम हो 2012 के मुंगेली जिले के निर्माण के बाद तत्कालीन एसडीएम निवास को अस्थाई रूप से कलेक्टर निवास बनाया गया था जो कि नए स्थाई कलेक्टर निवास बनने तक व्यवस्था रखी गई थी मगर लगभग 10 वर्षों से स्थाई कलेक्टर निवास बन जाने के बावजूद इस अस्थाई कलेक्टर निवास का उपयोग जिला प्रशासन अब तक कलेक्टर निवास के रूप में ही करता आ रहा है। जिसमें रखरखाव के नाम पर बेवजह करोड़ो रुपए की राशि फूंक दी गई है और नए स्थाई कलेक्टर निवास वर्षों से धूल खा खंडहर होता जा रहा है।

महतारी सदन राज्य शासन का एक विशेष योजना अंतर्गत बनाने का संकल्प है। आज मुख्यमंत्री के प्रवास पर अस्थाई कलेक्टर बंगले को महतारी सदन के रूप में तब्दील करने ज्ञापन सौंप मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *