रायपुर/कोरबा/मुंगेली। पिछली भूपेश सरकार में भी बहुचर्चित शराब,कोल लेवी,डीएमएफ सहित अनेक मामले उजागर हुए जिसमें दर्जनों आईएएस, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपराध अन्वेषण ब्यूरो के जांच और कार्यवाही में दोषी ठहराए गए मगर कोरबा में पदस्थ कुछ अधिकारियों पर हुए कार्यवाही के बाद अचानक नई सरकार आने के बाद वाशिंग मशीन में डाल पाक साफ बनाकर मुंगेली भेज दिया गया जिसके बाद अब तक ईडी इन अधिकारियों की फाइलों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
क्या नई सरकार में ये अधिकारी भ्रष्टाचार के लगे गंभीर आरोप में घिरने के बावजूद बेदाग हो गए? या फिर इन अधिकारियों के चाल चलन बदल जाने के कारण ये वाशिंग मशीन के प्रयोग से नई सरकार के हिसाब से हो जाने के कारण इन पर वांछित कार्यवाही रोक दी गई?
आज मुख्यमंत्री जी के मुंगेली नगर आगमन पर जिले के कुछ जिज्ञासु जनता सूबे के मुखिया से ये जानने की कोशिश जरूर करेंगी कि आखिर कौन सी वजह है जिनसे ये करोड़ों के भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारियों को पाक साफ कर मुंगेली जिले में फ्री हैंड रखा गया। मुख्यमंत्री महोदय से समुचित मुलाकात ना होने की दशा में ये मामला जनहित में याचिका लगाकर दोषी अधिकारियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम जिम्मेदार और जागरूक नागरिक करेंगे।