पीएचक्यू में अफसरों की बैठक में बोले DGP जुनेजा- अपराधों पर लगाएं लगाम,ओडिशा के गांजा तस्करों का तोड़ा जाएगा नेटवर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने नए डीजीपी अशोक जुनेजा शुक्रवार को पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में दिखे। पुलिस हेडक्वार्वाटर में उन्होंने रायपुर जिले के एसपी, डीएसपी रैंक केअधिकारियों को तलब कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले निर्देश के मुताबिक काम करने को कहा।

बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि हमारा मुख्य फोकस कानून व्यवस्था संभालना और बेसिक पुलिसिंग को तेज करना है। उन्होंने कहा, पुलिस पर नक्सल क्षेत्र में पुल पुलिया बनाना, शासन के विकास कार्यों को नक्सल क्षेत्र में पहुंचना और शासन से जो निर्देश मिले उस पर अमल करने की जिम्मेदारी है। इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गांजा तस्करी रोकने ओडिशा के डीजीपी से चर्चा

डीजीपी ने बताया कि गांजा तस्करी रोकने के लिए मंगलवार को ओडिशा के डीजीपी से बैठक रखी गई है, जिसमें गांजा तस्करी किस रुट से हो रही है, उस पर बात होगी। साथ ही गांजा तस्करों पर लगाम लगाने एक्शन पर विचारविमर्श की किया जाएगा।

तय समय पर पूरा होगी बस्तर फाइटर्स में भर्ती

डीजीपी ने बताया सरकार ने फोर्स में भर्ती की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं। बस्तर फाइटर्स की रिक्रूटमेंट शुरू हो गया है। बेसिक पुलिसिंग में जोर देंगे साथ ही व्हिच स्पोर्ट पर जोर ज्यादा होगा।

उन्होंने मीडिया को बताया, चिटफंड पर चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टर की गिरफ्तारी, राज्य के बाहर ऐसी कंपनियों की प्रॉपर्टी को आईडेंटिफाई करना का टारगेट अफसरों को दिया गया है। उन्होंंने बताया चिटफंड के मामले को लेकर वे खुद रिव्यू करेंगे। वहीं दबावपूर्वक धर्मांतरण की शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।

सभी जिलों में पुलिस कर्मियों के मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

छत्तीसगढ़ पुलिस के नए डीजीपी ने बताया​ कि पुलिस कर्मियों के साप्ताहिक अवकाश पर हम काम कर रहे हैं। कई जिलों में साप्ताहिक दिया जा रहा है और कई जिलों में अभी शुरू नहीं हुआ, इस पर आज ही अधिकारियों से जानकारी ली
गई है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिल सके, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *