कल 13 नवंबर लोरमी में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का जोरदार आगाज,सुरेश अलबेला, सुरेंद्र दुबे सहित ख्याति लब्ध कवि बांधेंगे समां

लोरमी। नगर में प्रतिवर्ष होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन इस बार 13 नवंबर दिन शनिवार को आयोजित किया जा रहा है । मानस मंच पर सायं 7 बजे से ख्यातिलब्ध कवियों की उपस्थिति व गणमान्य नागरिकों के बीच मानस मंच स्थल में सम्पन्न होगा । इस कवि सम्मेलन में हास्य रस के सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे रायपुर के साथ हास्य कवि सुरेश अलबेला जयपुर (राजस्थान), गीत गजल की सुमधुर कवयित्री श्रीमती संगीता सरल भोपाल (मप्र), गीतकार अमन अक्षर इंदौर (मप्र), वीर रस के कवि देवेन्द्र परिहार मुंगेली व स्थानीय गीतकार संस्कार साहू शिरकत करेंगे ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी चंद्राकर, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक तोखन साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, जिला पंचायत सदस्य शीलू स्वप्निल साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस, कांग्रेस प्रदेश सचिव हेमेंद्र गोस्वामी नगर पंचायत अध्यक्ष अंकिता रवि शुक्ला, जनपद अध्यक्ष मीना नरेश पाटले, मायारानी सिंह वर्षा सिंह सहित जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में होगा। गौरतलब है कि लोरमी नगर वासियों सहित आसपास के शहर व गांव के लोग साल भर इस कवि सम्मेलन की प्रतीक्षा करते हैं । इस कवि सम्मेलन को लेकर लोरमी के काव्य प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है । कवि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा के साथ आकाश केशरवानी, विश्वास दुबे, नरेन्द्र खत्री, गेंदेश डडसेना सहित पुरी टीम सक्रियता के साथ लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *