ड्रग डिस्पोजल समिति बिलासपुर रेंज द्वारा किया गया गाँजा नष्टीकरण- वीडियो

रघु यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर :आज दिनांक 15/02/2022 को, मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु रेंज स्तर पर गठित समिति द्वारा जिला बिलासपुर के नष्टीकरण योग्य 148 प्रकरणों में धारा 20- बी एनडीपीएस एक्ट में जप्त मादक पदार्थ (गॉजा) मात्रा 19 क्विं. 97 किलो, 083 ग्राम गाँजा के नष्टीकरण की कार्यवाही की गई।

समिति के अध्यक्ष श्री रतन लाल डांगी, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, सदस्य श्रीमती पारूल माथुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, सदस्य श्री अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर एवं पंचों की उपस्थिति में सृजन स्टील प्रा. लिमि. सिलपहरी, जिला- बिलासपुर के भट्ठी (Furnace) में विधिवत जलाकर की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *