महिला समूहों से जुडकर आर्थिक विकास संभव – धनमती यादव

गरियाबंद:महिला सशक्तिकरण पथ प्रदर्शक नारी शक्ति के उदितमान नेता गरियाबंद जिला पंचायत वन उद्योग विभाग के सभापति श्रीमती धनमती यादव जी से आज महिला शक्ति स्व सहायता समूह के पदाधिकारी एवं समूह समन्वयक श्रीमती नीलिमा यादव ने आज जिला पंचायत गरियाबंद सौजन्य भेंट कर समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा उन्हें समूह द्वारा निर्मित समान भी भेंट की।

इस अवसर पर श्रीमती नीलिमा यादव ने बताया कि हमारा समूह वर्तमान समय में आजीविका को संचालित करने के लिए विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य गृह उद्योग के माध्यम से कर रही है जिसमें मुख्य रुप से आलू का चिप्स साबूदाना का पापड़ विजूडी रखिया बड़ी अलसी का लड्डू हल्दी मिर्ची का पाउडर का निर्माण किया जा रहा है इस कार्य की जानकारी से श्रीमती यादव ने और अत्यधिक मदद करने की बात कही ।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस कार्य को और प्रोत्साहित किया जाएगा इस कार्य में लगे हमारी बहनों और प्रशिक्षित कर आगे के कार्य हेतु सहयोग की जाएगी श्रीमती धनवती यादव ने समूह की कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *