आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला अधिकारियों हेतु आयोजित की गई निबन्ध प्रतियोगिता

कांकेर:नीति आयोग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘आकांक्षी जिला ट्रांसफॉर्मेशन’ के तहत जिले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।इन प्रतियोगिता के आयोजन हेतु नोडल अधिकारी; जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,सुमित अग्रवाल थे।


जिसमे छात्र-छात्राओं हेतु निबंध,भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता रखी गयी थी एवं जिला अधिकारियों हेतु निबन्ध प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया था ,जिसमे जिला अधिकारियों से “भारत को बदलने के दिशा में स्थानीय शाशन में सुधार के सुझाव” मांगे गए थे।


इस जिला स्तरीय निबन्ध प्रतिस्पर्धा में जिले से 7 जिला अधिकारियों ने भाग लिया ,जिसमे प्रथम स्थान कांकेर एसडीएम;डॉ कल्पना ध्रुव,द्वितीय स्थान जिला युवा अधिकारी;नेहरू युवा केंद्र कांकेर;अभिषेक आनन्द व तृतीय स्थान समाज कल्याण उपसंचालक; सिनीवाली गोयल ने अर्जित किया।जिसमे प्रतिभागी के रूप में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी; स्वेता शर्मा,जिला समन्वयक नगर पालिका;शाश्वत यदु,जिला बाल संरक्षण अधिकारी; रीना लारिया,सहायक परियोजना अधिकारी कौशल विकास;सुनील कुमार नेताम शामिल रहे।


इस प्रतियोगिता हेतु निर्णायक के रूप में उपसंचालक पंचायत;कमल सिदार व गांधी फेलो नीति आयोग से शिवम मिश्रा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *