फरार लेडी सिंघम सीमा जाखड़ ने इस शख्स से रचाई शादी, तस्कर से 10 लाख घूस लेने के मामले है बर्खास्त

जयपुर। कभी लेडी सिंघम के नाम से फेमस राजस्थान पुलिस की बर्खास्त इंस्पेक्टर सीमा जाखड़ शादी के बंधन में बंध गई। बता दें कि 10 लाख रुपए रिश्वत मामले में सीमा को विभाग से बर्खास्त किया जा चुका है।

वहीं पुलिस के रिकॉर्ड में सीमा जाखड़ फरार चल रही है। वहीं सीमा की शादी का जो वीडियो सामने आया है उसमें कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद नजर आ रहे हैं। वीडियो में सीमा शादी की ड्रेस में जमकर ठुमके लगा रही है।

परिचित ने ट्वीट की है फोटो

जानकारी के मुताबिक सीमा जाखड़ की शादी जोधपुर के रहने वाले सुखराम कालीराणा के साथ हुई है। सुखराम कालीराणा का मित्र बताने वाले एक शख्स ने दोनों की शादी की फोटो ट्वीट की है। इस ट्वीट में उसने सुखराम को भी टैग किया है।

सुखराम की प्रोफाइल पर परिचय में हिंदी टीचर लिखा है। दोनों की फोटो ट्वीट करने वाले इस शख्स ने लिखा है, ‘अजीज मित्र, हिंदी हितैषी श्री सुखराम कालीराणा एवं एसएचओ सीमा जाखड़ को वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई। कल आयोजित विवाह समारोह में शरीक होकर नव दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *