Breaking-वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, बेटी मलाइका ने इंस्टाग्राम पर बताया- हालत नाजुक

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की तबीयत अचानक बिगड़ने से गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। विनोद दुआ की बेटी और कॉमेडियन मलाइका दुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता की हालत बेहद नाजुक है।

बता दें कि इससे पहले कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी चिन्ना दुआ कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसमें उनकी पत्नी की जान भी चली गई थी। 67 साल के विनोद दुआ एक मीडिया में एक जाना पहचाना नाम है। विनोद दुआ ने दूरदर्शन के लिए भी काम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *