सेवा भारती मुंगेली के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान शिविर में कुल 65 लोगो ने रक्त दान किया जिसमे 7 मातृ शक्ति ने रक्तदान किया

मुंगेली। गुरुघासीदास बाबा जी के जयंती के अवसर पर सेवा भारती के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाव के प्रांत सेवा प्रमुख लोमश राम साहू और मुंगेली जिला के जिला प्रचारक मोहन जी उपस्थित रहे। सेवा भारती के रक्तदान शिविर में कुल 65 लोगो ने रक्त दान किया जिसमे 7 मातृ शक्ति ने रक्तदान किया। शिविर में 2 ब्लड बैंकों की सहायता से जिला अस्पताल ब्लड बैंक के खाते में 30 यूनिट और समर्पित ब्लड बैंक के खाते ने 35 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। साथ ही साथ मुंगेली के पशु विभाग के सभी सम्मानीय डॉ और सभी स्टाफ का सम्मान हमेशा गौसेवा में तत्पर रहने के लिए किया गया।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला कार्यवाह राजकुमार कश्यप, जिला संपर्क प्रमुख संदीप ताम्रकार, दीपेश जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद के परमानंद सिंह के साथ टीम के ऊर्जावान सदस्य राजा तम्बोली,आकाश सोनी,गजेन्द्र साहू ,दिलीप देवांगन ,विकास बुनकर विक्की सारथी, रामकुमार साहू ,खेमत साहू,सौरभ बाजपेयी ,सचिन जैन, शरद गंधर्व सहित अन्य सेवा भारती के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *