15 सालों से कीचड़ और गड्ढे नुमा सड़क पर चलने को मजबूर, आए दिन होती रहती है दुर्घटनाएं देखे वीडियो

मस्तूरी : मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत मुड़पार के आश्रित ग्राम खोरसी के ग्रामीण जन विगत 15 सालों से गड्ढे नुमा और कीचड़ युक्त सड़क पर चलने को मजबूर है। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है और गड्ढे पानी से भर जाते हैं जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है। मुख्यालय तक पहुंच मार्ग पक्की नहीं होने की वजह से छात्र छात्राओं को स्कूली शिक्षा के लिए आने जाने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ते हैं।

सरपंच महोदय

सड़क की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच और जनप्रतिनिधियों ने कई आला अधिकारियों को इसके बारे में लिखित में आवेदन देते हुए ध्यान आकर्षित किए हैं लेकिन जवाबदार अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। कामचोर लापरवाह जवाबदार विभागीय अधिकारियों की उदासीनता की वजह से 15 साल हो गए हैं यह सड़क मुख्यालय के पहुंच से दूर है।

इनसेट में सड़क

सड़क की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने अब सड़क की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन व हाईवे मार्ग पर चक्का जाम करने की रणनीति तैयार कर चुके हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं इस संबंध में जनप्रतिनिधि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *