शासकीय कार्यक्रमों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों को किया जा रहा नजरअंदाज,ज्ञापन दे जताया विरोध

मुंगेली। जिले में हो रहे विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों का जिले के अधिकारियों द्वारा कांग्रेसी करण किया जा रहा है। जिला मुख्यालय के जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।
जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि जिले में पिछले काफी समय से हो रहे शासकीय कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर कांग्रेसी करण किया जा रहा है। जो कि सर्वथा अनुचित है। 15 वर्षों के भाजपा शासन काल मे ऐसा कभी नही किया गया। वर्तमान में 26 से 29 अक्टूबर तक से हो रहे खेलकूद के उद्घाटन व समापन शासकीय कार्यक्रम का कांग्रेसी करण किया गया है। दोनों दिनों के अतिथियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को अतिथि बनाया गया है जबकि जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की उपेक्षा की गई है। इन्ही सब विषयों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री,नेता प्रतिपक्ष, सांसद बिलासपुर स्थानीय विधायक और कमिश्नर बिलासपुर संभाग को भेज कर जिले के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है साथ ही जिले के अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि जिले में शासकीय कार्यक्रमों के कांग्रेसी करण का भारतीय जनता पार्टी तीव्र विरोध कर उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक के साथ ही प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला,पूर्व जिला महामंत्री मोहन भोजवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अध्यक्ष मोहन मल्लाह,नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ठाकुर,सुनील पाठक,धनेश साहू,उमाशंकर साहू, कोटूमल दादवानी, शैलेन्द्र तिवारी, मनोहर मोहले, कलीम बागड़ी, मोना नागरे, सौरभ बाजपेयी,सुनील लखवानी,प्रवीण सोनी,संजय गोस्वामी,राजा तम्बोली, राजेश्वर टंडन,शीलू साहू,लक्ष्मी ठाकुर,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *