बिलासपुर: अरपा नदी में हो रहे लगातार अवैध उत्खनन के कारण ही लोफन्दी के पत्थर घाट में पिकनिक मनाने गए माँ बेटे की नदी में डूबने से मौत हो गयी कोनी पुलिस के अनुसार जरहाभाठा निवासी स्मिता लाल अपने तीन बच्चो को लेकर परिचितो के साथ पिकनिक मनाने लोफन्दी गयी थी।
दोपहर बाद नहाने के दौरान चार लोग घाट में डूब गए,जिसमे से दो को किसी तरह बचा लिया गया,वही 35 वर्षिय स्मिता लाल और उनका 14 वर्षिय बेटा आवेश की गहराई में चले जाने से मौत हो गयी,कोनी पुलिस मामले में जांच कर रही है।


बताया जा रहा है कि लोफन्दी में पत्थर का अवैध उत्खनन लगातार किया जा रहा है,जिससे बड़े बड़े गड्ढे बन गए है,और अब ये लोगो के लिए मौत के कुएं साबित हो रहे है।