बिलासपुर: आज दिनांक 27.01.2021 को बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक रेंज कार्यालय बिलासपुर में पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी द्वारा ली गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक कोरबा से भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही से श्री अचला , पुलिस अधीक्षक मुंगेली जिला तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर दीपमाला कश्यप उपस्थित रहे।


सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी को गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति की ओर से सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्राप्त होने पर बधाई देते हुए पुष्प भेंट किया गया।


बैठक की शुरुआत करते हुए पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी द्वारा जिलों में चिटफंड के अपराधियों तथा प्रकरणों के अंतरिम कुर्की , नीलामी एवं निवेशकों के धन वापसी की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द चिन्हांकित करते हुए संपत्ति की कुर्की प्रक्रिया पूर्ण करा कर निवेशकों को धन वापसी के निर्देश दिए गए।
साथ ही चिटफंड के प्रकरणों में फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने पर विशेष जोर दिया गया।
जिलों के लंबित आपराधिक प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई संबंधी निर्देश दिए गए पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला संबंधित अपराधों की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार महिलाओं व बच्चों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए समय सीमा के भीतर त्वरित निराकरण का प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया जिला स्तर पर होने वाली बैठकों में अपराध मर्ग , चालान शिकायतें आदि के संबंध में पृथक पृथक बैठक लेकर प्रकरणों का त्वरित निराकरण किए जाने से निर्देशित किया गया।
साथ ही साथ विभिन्न शाखाओं का एक ही स्थान पर कार्य संपादन हो इस उद्देश्य से निर्मित कराये गये नवनिर्मित हॉल का भी शुभारंभ इस अवसर पर किया गया।