रघु यादव की रिपोर्ट
मस्तूरी: विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लावर भोथीडीह में बॉयस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छाया विधायक दिलीप लहरिया के सुपुत्र युवा कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया ने विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया साथ ही युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिता में आपसी प्रेम भावना के साथ साथ भाईचारा व एकता जरूरी है कहते हुए लोगों को संबोधित किया।

इस अवसर कार्यक्रम में उपस्थित युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भवेन्द्र गंगोत्री , हरप्रसाद कैवर्त , प्रस्थान कैवर्त, अभिषेक साहू,सुरेश कैवर्त अरुण कैवर्त, रामाधार कैवर्त, मनोहर कैवर्त, नितू टंडन , चंदू कुर्रे, सहित भारी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।