शांता फाउंडेशन की साल की नई शुरुआत दिव्यांगों के साथ

बिलासपुर : एक कहावत है न यदि कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो अवसर खुद-ब-खुद सामने आ जाते हैं। उस अवसर को जो सेवा में बदल देते हैं, उन्हीं से देश-समाज लाभान्वित होता है।बेसहारा को सहारा प्रदान करने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में शांता फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी नीरज गेमनानी एवं उनके टीम के सदस्यों ने बिलासपुर शहर के विभिन्न जगहों पर घुम घूम कर पैर से दिव्यांग जरुरुतमन्दों को हैंडस्टिक वितरण किया गया ।
दिव्यांग लोगों ने हैंड स्टिक प्राप्त कर सांता फाउंडेशन के संस्थापक एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संस्था के नेहा तिवारी,रुपाली पाण्डेय,प्राची ठाकुर,दानेश राजपूत,गुडनिधि देवांगन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *