कोरोना को देखते हुए प्रैक्टिकल परीक्षा में बाहरी पर्यवेक्षक बुलाने की अनिवार्यता हुई खत्म पढ़े आदेश

रायपुर:प्रदेश में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।जिसका असर 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर पड़ने लगा है। माध्यमिक शिक्षा मंड्ल ने प्रैक्टिकल परीक्षा में बाहरी पर्यवेक्षक बुलाने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। संस्था स्तर पर ही अब प्रैक्टिकल होंगे और कोरोना का गाइडलाइन का पालन करते हुए सीमित संख्या मेंही बोर्ड के परीक्षार्थी बुलाये जायेंगे।

पहले 31 जनवरी तक प्रैक्टिकल की तारीख नियत की गयी थी, लेकिन अब उन तारीखों में भी छूट दे दी गयी है। मतलब 31 जनवरी के बाद भी प्रैक्टिकल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *