छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने अटल यूनिवर्सिटी की पहल पढ़िये ख़बर

बिलासपुर: बिलासपुर विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की जा रही है। कुलपति आचार्य डॉ. एडीएन बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ी को विवि में सरकारी कामकाज में शामिल करने की शुरुआत कर चुके हैं। उन्होंने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढ़बो नवा विश्वविद्यालय का नारा दिया। इस नारे का उपयोग विवि के बैच और लेटर हेड में किया जा रहा। इस कार्य के लिए आचार्य बाजपेयी का ‘छत्तीसगढ़ी राजभासा मंच’ के संरक्षक नंदकिसोर सुकुल और संयोजक डॉ. वैभव बेमेतरिहा ने सम्मान किया।

इस मौके पर नंदकिसोर सुकुल और डॉ. बेमेतरिहा ने कुलपति बाजपेयी को छत्तीसगढ़ी भाषा सम्बंधित किताबें भी भेंट की. कुलपति डॉ. बाजपेयी ने बताया कि विवि में छत्तीसगढ़ी भाषा को स्थापित करने का काम किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों को सूचीबद्ध किया जा रहा है छत्तीसगढ़ी सम्बंधित व्याख्यानमाला का आयोजन जल्द ही शुरू किया जाएगा। छात्रों को छत्तीसगढ़ के सामाजिक, भौगोलिक, आर्थिक, सांस्कृतिक कार्यों पर शोध करने का कार्य दिया गया भूपेश सरकार की गोधन न्याय योजना, सुराजी योजना पर भी काम किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *