बिलासपुर/रायपुर। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाले बेपहाड़ व हिमगीर सेक्शन को चौथी लाइन से जोड़ने का काम छह दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगा। 10 दिसंबर तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए रेलवे ने अलग-अलग तारीख में 18 ट्रेनों को रद रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों गंतव्य से पहले समाप्त भी की जाएगी।
जानिए कौन सी ट्रेन किस तारीख रहेगी रद्द
- 10 दिसंबर को हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस।
- 12 दिसंबर को सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस ।
- 06 दिसंबर को नांदेड़- सांतरागाछी एक्सप्रेस।
- 08 दिसंबर को सांतरागाछी – नांदेड़ एक्सप्रेस।
- 07 दिसंबर को इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस।
- 09 दिसंबर को पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस ।
- 09 दिसंबर को वलसाड-पुरी एक्सप्रेस।
- 12 दिसंबर को पुरी-वलसाड एक्सप्रेस।
- 10 दिसंबर को बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस।
- 12 दिसंबर को पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस ।
- 04 दिसंबर को सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस ।
- 06 दिसंबर को पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस।
- 04 दिसंबर को हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस।
- 06 दिसंबर एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस।
- 08 दिसंबर को रानी कमलापति (हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस।
- 09 दिसंबर को सांतरागाछी-रानी कमलापति (हबीबगंज) एक्सप्रेस।
- 04 दिसंबर उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस।
- 05 दिसंबर को शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस।
- 05 दिसंबर को बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस ।
- 08 दिसंबर को पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस ।
- 07 दिसंबर को पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस।
- 09 दिसंबर को एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस।
- 06 व 09 दिसंबर को 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस।
- 08 एवं 11 दिसंबर को 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस।
- 04 दिसंबर 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस।
- 07 दिसंबर को एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस ।
• पांच दिन पैसेंजर बनकर चलेगी अहमदाबाद एक्सप्रेस
ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए रेलवे ने 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को छह से 10 दिसंबर तक पैसेंजर झारसुगुड़ा से रायगढ़ के बीच पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाने का निर्णय लिया है। इन दोनों स्टेश्ानों के बीच कोई भी यात्री किसी भी कोच में बैठ सकता है।