जगदलपुर। जगदलपुर भानपुरी थाना क्षेत्र के मुरकुरी गांव में धान के पैरावट में लगी आग से झुलसे दो बच्चों की जलकर मौत हो गई है। वहीं एक बच्चा गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बच्चों की उम्र 6 से 10 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है।
जानकरी के अनुसार जगदलपुर भानपुरी थाना क्षेत्र के मुरकुरी गांव में दोपहर में पैरावट के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान पैरावट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि, खेल रहे तीन बच्चे इसकी चपेट में आ गए। इस आगजनी में दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। वहीं एक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।