मुंगेली। जेसीस शिक्षण संस्थान मुंगेली में 15 से 18 वर्ष के स्टूडेंट्स के टीकाकरण के लिए कुल 160 लोगों का पंजीयन हुआ इसके साथ ही 153 विद्यार्थियों को वेक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
जेसीस स्कूल कैंपस में हुए वैक्सीनेशन में पूरा स्कूल प्रबंधन टीकाकरण के लिए जुटे हुए थे साथ ही छात्राओं ने अपने अपने टीकाकरण कराने के बाद बनाये गए सेल्फी ज़ोन में सेल्फी लिया। पूरे टीकाकरण दौरान 15+ उम्र के स्टूडेंट्स लोगो मे विशेष उत्साह देखने को मिला।