Breaking-जेएनयू नेता कन्हैया कुमार और जिग्नेश ने सीएम हाउस में की भूपेश बघेल से मुलाकात, जानें क्या बात हुई…

रायपुर। जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी सोमवार को कुछ समय के लिए रायपुर में थे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मुलाकात की। इस दौरान इन नेताओं के बीच सामाजिक-राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा हुई। करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद दोनों नेता दिल्ली लौट गए।

कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी सुबह की उड़ान से रायपुर पहुंचे थे। यहां स्थानीय कांग्रेस नेताओं और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने उनका स्वागत किया। रायपुर से कवासी लखमा के साथ दोनों नेता ओडिशा के नबरंगपुर पहुंचे थे। यहां ओडिशा कांग्रेस के 100वें स्थापना दिवस पर एक जनसभा का आयोजन था।

कन्हैया और जिग्नेश के साथ कवासी लखमा ने भी इस जनसभा को संबोधित किया। शाम को कवासी लखमा, कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी वापस लौटे तो उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास भी थे। सभी लोग मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां करीब एक घंटे तक विभिन्न विषयों पर उनकी चर्चा चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *