बस दिमाग में सोचा और हो गया पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली:हम अक्सर किस्से-कहानियों में सुनते आए हैं कि किसी ने दिमाग में कुछ सोचा और फटाक से वो काम हो गया। असल जिंदगी में भी यह बात अब सच हो गई है। और यह कमाल टेक्नोलॉजी ने कर दिखाया है।

दरअसल, एक लकवाग्रस्त मरीज ने हाथों का इस्तेमाल किए बिना, बिना बोले और बिना शरीर हिलाए ट्वीट (Tweet) किया है। यह ट्वीट ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले 62 साल के फिलिप ओ’कीफ ने किया है।

ब्रेन चिप के जरिए अपने विचारों को किया ट्ववीट

फिलिप ओ’कीफ असल में एमियोट्रोफिक लैटरल स्लेरोसिस (ALS) से ग्रस्त हैं और उन्होंने हाल में अपने ब्रेन में लगाई गई कंप्यूटर चिप के जरिए अपने विचारों को ट्वीट किया है।

फिलिप ने केवल लिखने वाली बात को दिमाग में सोचा और वह खुद-ब-खुद ट्वीट हो गई। फिलिप ने जिस ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस के जरिए ट्वीट किया है, उसे न्यूरोटेक स्टार्टअप सिंक्रॉन ने डिवेलप किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *