मुंगेली। मुंगेली नगर की महिलाओं, युवतियों और किशोरियों को स्वावलंबी बनाने के लिए भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने प्रधानमंत्री कौशल विकाश योजना कार्यक्रम अंतर्गत नेशनल सफाई कर्मचारी संघ एवं डेवलपमेंट कारपोरेशन के तत्वधान में ब्यूटीशियन कोर्स का फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही 150 प्रशिक्षणार्थियों महिलाओं को सरकार की ओर से मिलने वाली किड्स भी मुफ्त में बाटी। इस मौके पर सेंटर की प्रशिक्षक आकृति श्रीवास, वर्तिका केसकर, अमरजीत सलूजा ,डिंपी सलूजा ने दुर्गा उमाशंकर साहू को बुके भेट कर स्वागत किया। यह कोर्स दो माह तक चलेगा दुर्गा उमाशंकर ने अपने उदबोधन में कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है।