कोरबा। जिले के रजगामार क्षेत्र में डे़ढ माह पहले मिले इंजीनियर के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामला सुपारी किलिंग का निकला, जहां इंजीनियर की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने सुपारी देकर तीन लोगों से करवाई थी। आरोपी भारतीय सेना में पदस्थ हैं, जो वर्तमान में लदाख में पोस्टेड है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को पुलिस चौकी राजगामार क्षेत्र में एक युवक का शव जंगल में मिला था। शव पर चाकू के निशान पाए गए थे। पुलिस ने मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू की। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि, युवक का नाम कुलदीप बंजारे था जो शादी शादीशुदा था और राजगामार में रहता था।
इस सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान ये भी जानकारी मिली कि, कुछ दिनों मृतक के घर बाइक सवार तीन लोगों का आना जाना लगा हुआ था। इस सूचना के बाद पुलिस ने तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे कड़ाई से पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, कुलदीप इंजीनियर था और उसकी एक साल पहले ही जांजगीर चांपा की एक युवती के साथ शादी हुई थी। शादी से पहले मृतक की पत्नी का भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात संजीव साहू उर्फ संजू साहू के साथ प्रेम प्रसंग था।