मुंगेली: जिला में आजीवन सहयोग निधि संग्रहण प्रारंभ करने हेतु बुधवार 9 फरवरी को भाजपा कार्यालय मुंगेली में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से 14 लाख रूपये की राशि एकत्र हुई। बेलतरा विधायक एवं बिलासपुर जिला भाजपा के अध्यक्ष रहे आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी रजनीश सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने आजीवन सहयोग निधि में विस्तार करते हुए जिला प्रभारी से लेकर विधानसभा क्षेत्र व मण्डल स्तर तक के प्रभारी बनाए गए है।
11 फरवरी पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाता है। 28 फरवरी तक यह आजीवन सहयोग निधि संग्रहण का कार्यक्रम जारी रहेगा। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि वर्तमान में चुनौती बड़ी है आगामी विधानसभा चुनाव में हम सबको मुस्तैदी के साथ जूझना है और 2023 में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है। इसलिए हमें सक्रीय होकर काम करना है। इस योजना के माध्यम हम बूथों तक जाकर कार्यकर्ता व अन्य सहयोगियों से स्वेच्छा से धनराशि प्राप्त कर सकते है।
पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा कार्यकर्ता स्वयं में सक्षम हैं कि वे पार्टी को अपने छोटे छोटे अंशदान से ही बड़ी राशि एकत्र कर दे सकते हैं। इस अवसर पर बैठक के मुख्यवक्ता आजीवन सहयोग निधि संग्रह के जिला प्रभारी रजनीश सिंह एवं पूर्वमंत्री व विधायक पुन्नूलाल मोहले के आव्हान पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहयोग राशि देने की घोषणा की।
जिससे कुल 14 लाख रूपये की राशि एकत्र हुई।विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष स्व कुशाभाऊ ठाकरे जी ने आजीवन सहयोग निधि की योजना प्रारंभ की थी उक्त बातें आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी विधायक रजनीश सिंह ने जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर मुंगेली में आजीवन सहयोग निधि संग्रह के शुभारंभ हेतु भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।


श्री सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन के संचालन एवं रख रखाव एवं पार्टी खर्च हेतु इस निधि की योजना प्रारंभ की गई थी। इस आजीवन सहयोग निधि संग्रह कर कार्य योजना अनुसार खर्च किया जाता है। श्री सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा कूपन जारी किए गए है पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा आजीवन सहयोग निधि स्वेच्छा से प्राप्त कर सकते है। भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने स्वागत भाषण में उपस्थित मंचस्थ अतिथियों एवं बैठक में उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया एवं बैठक की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुंगेली जिला हेतु आजीवन सहयोग निधि संग्रह का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उसको हम सब भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मिलकर पूरा करना है। बैठक की शुरूवात भारत माता,पं दीनदयाल उपाध्याय,डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं अटल बिहारी बाजपेयी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री निश्चल गुप्ता ने किया व आभार जिला उपाध्यक्ष धनीराम यादव ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पुन्नूलाल मोहले,रजनीश सिंह,लखनलाल साहू,तोखन साहू,गिरीश शुक्ला, कोमलगिरी गोस्वामी,नरेंद्र शर्मा,जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक,मानिकलाल सोनवानी, धनेश साहू,शिवप्रताप सिंह,धनीराम यादव,प्रेम आर्य,डॉ सुरेश केशरवानी,द्वारिका जायसवाल,पंकज सिंह, महेंद्र खत्री, रोहित साहू,श्रीमती शीलू साहू,रानू केशरवानी, रजनी सोनवानी,उमाशंकर साहू,वर्षा सिंह,लक्ष्मी ठाकुर,सरस्वती सोनी,मोना नागरे,रामफल साहू,पवन पाण्डेय,मोहन मल्लाह,राणाप्रताप सिंह,शंकर सिंह,सोम वैष्णव, नरेश पटेल,दिनेश साहू,महाजन जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, हरिशंकर वर्मा,कैलाश सिंह ठाकुर,तरुण खाण्डेकर, रामधुन साहू,शिवकुमार बंजारा,उदय जायसवाल,दीनानाथ मिथिलेश केशरवानी,राघवेंद्र सिंह,प्रदीप पाण्डेय,आसिफ खोखर,बिसाहू पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।