रायपुर/भिलाई। नगर पालिक निगम बीरगांव के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ ही महापौर, सभापति एवं अपील समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए प्रथम सम्मिलन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। 4 जनवरी को यह सम्मिलन होना है और सुबह 10. 30 बजे नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा। इसके बाद बरी-बारी से महापौर और सभापति का निर्वाचन किया जाएगा।
चरोदा नगर निगम में 3 जनवरी को तय होगा कौन बनेगा महापौर, भिलाई चरोदा नगर निगम चुनाव के बाद महापौर सभापति और अपील समिति के चयन के लिए जारी घमासान के बीच जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दी है।
सभी 40 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण 3 जनवरी को होगा। इसी दिन महापौर एवं सभापति का भी चुनाव किया जाएगा, इन दोनों पदों के अलावा अपील समिति के लिए 3 सदस्यों का भी चयन कराया जाएगा।