बजट के लिए मंत्री स्तरीय बैठक 10 से, पहले दिन इन मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे सीएम भूपेश बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नए वित्तीय वर्ष के बजट को अंतिम रुप वित्त विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए मंत्री स्तरीय बैठकों का दौर 10 जनवरी से शुरू हो रहा है। बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन बैठकों में विभागीय मंत्रियों से उनके विभागों की नई योजनाओं को लेकर बात करेंगे।

मंत्री स्तरीय बैठक के पहले दिन अमरजीत भगत, जय सिंह अग्रवाल, उमेश पटेल, गुरु रुद्र कुमार और अनिला भेंड़िया के साथ सीएम अलग-अलग समय में बैठक करेंगे।

11 जनवरी को कवासी लखमा, शिव कुमार डहरिया और मोहम्मद अकबर के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। 12 जनवरी को रविंद्र चौबे, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू के विभागों की योजनाओं पर मुख्यमंत्री उनसे बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *