पेंड्रा-गौरेला-मरवाही:भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू जी के द्वारा नए साल के अवसर पर सभी संभाग व जिला के प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा की गई है।जिसमें जिले के युवा नेता मिथिलेश केशरवानी (भा.ज.यु.मो. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) को पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिला के सहप्रभारी का दायित्व सौंपा है । इनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है , मिथिलेश केशरवानी पहले भी युवा मोर्चा के सक्रिय राजनीति में भाजयुमो जिला मंत्री, नगर मंडल अध्यक्ष, व महामंत्री जैसे दायित्वो का निर्वहन कर चुके है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी विभिन्न दायित्वों का निवर्हन कर चुके है। जिसका लाभ निसंदेह पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिला को मजबूत बनाने में मिलेगा। सामाजिक दृष्टि से भी केशरवानी वैश्य समाज के युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे है। प्रदेश संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जवाबदारी दी है। मिथिलेश केशरवानी ने इस महती जिम्मेदारी देकर जो प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने की बात कही है